Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर गोरक्षकों की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, 4 गिरफ्तार

कुल्टी । पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम। डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने मवेशियों से लदे एक ट्रक को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की।

विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा समिति को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से गाय-भैंस लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही समिति ने तुरंत चौरंगी फांड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। जांच के दौरान ट्रक से गाय और भैंस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार चालक और अन्य लोग मौके पर मवेशियों के परिवहन से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक समेत कुल 4 लोगों को हिरासत में ले लिया।

“बांग्लादेश सीमा ले जाने की थी साजिश” – गोरक्षा समिति
गोरक्षा समिति के चंद्रशेखर साव ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मवेशियों को मैथन क्षेत्र से लोड किया गया था और इन्हें बांग्लादेश सीमा की ओर ले जाया जा रहा था। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मवेशियों को ले जाने के दस्तावेज, ट्रक का रूट और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *