Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल महाबीर स्थान दुर्गापूजा का शताब्दी वर्ष भव्य शुरुआत, खूंटी पूजा और तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों सदस्यों की भागीदारी

आसनसोल । आसनसोल के महाबीर स्थान मंदिर, जी.टी. रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा महाबीर अखाड़ा समिति के शताब्दी वर्ष 1927-2026 का शुभारंभ गुरुवार को भव्यता और देशभक्ति के साथ हुआ। मां दुर्गा और भगवान महावीर की कृपा से 100 साल पूरे होने का यह ऐतिहासिक मौका पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गया।

खूंटी पूजा से हुई शताब्दी वर्ष की शुरुआत
सुबह 9:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-ध्वनि के बीच खूंटी पूजा संपन्न हुई। इस पावन अनुष्ठान में समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पुजारियों ने मां दुर्गा से शताब्दी वर्ष को सफल और शांतिपूर्ण बनाने की प्रार्थना की।

तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का सैलाब
काखूंटी  है। पूजा के बाद सुबह 11:30 बजे “एक कदम देश के नाम, एक कदम धर्म के साथ” के संदेश के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और माथे पर केसरिया पट्टी बांधे सैकड़ों युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मंदिर के सामने से शुरू हर जीटी रोड होकर ट्रैफिक मोड़ होकर वापस जीटी होकर हटन रोड मोड़से वापस मंदिर के सामने समाप्त हुआ।
पूरी जीटी रोड “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठी।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम भूमिका रही।
मुख्य पदाधिकारी: अध्यक्ष: सोमनाथ गोराई, उपाध्यक्ष रविंद्र पंसारी, सचिव अरविंद साव, कोषाध्यक्ष विवेक वर्णवाल, अंकित खेतान, सह सचिव दीपक गुप्ता, अशीष भगत, विशाल जालान, तरुण भगत, अरुण अग्रवाल, महावीर सिंह, अशोक अग्रवाल, प्रदीप वर्णवाल, मोहन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र वर्णवाल, राजीव सिंह, दीपक भगत, कुमारजीत साव, विवेक कुमार वर्णवाल, राजू वर्णवाल, लाली गुप्ता, रोहित क्याल, राजेश कुशवाहा, भोला साव, अखिलेश वर्णवाल, संजय सिंह, दिनेश प्रसाद, अमरजीत मिश्रा, प्रीतम वर्णवाल, अमित साव, अमित गुप्ता, विजय साह, रंजीत भगत, अशोक सिंधानिया, शंकर भगत, मनीष गुप्ता, चंदन साव, अरविंद वर्णवाल, दीपू गुप्ता।
महिला सदस्य: कृष्णा सिंह, कौशिका उपाध्याय, अनुपमा वर्णवाल, संध्या साव, निशा बरनवाल, बिनीता साव, किरण सिंह, श्वेता साव, पूनम कनोई, बबीता गुप्ता, प्रतिभा बारुई, कोमल सोनी सहित सैकड़ों सदस्य इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, वरिष्ठ नेता शंकर चौधरी।

100 साल का गौरवशाली इतिहास
1927 में स्थापित इस संस्था ने 100 सालों में आसनसोल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूत किया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शताब्दी वर्ष को पूरे साल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

अध्यक्ष सोमनाथ गोराई ने कहा, “100 साल का यह सफर सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि सेवा और एकता का सफर है। हमारा लक्ष्य है देशभक्ति और धर्म दोनों को साथ लेकर चलना।”

सचिव अरविंद साव ने सभी श्रद्धालुओं से पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने की अपील की।

शताब्दी वर्ष के पहले दिन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *