Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अस्वस्थता और भारी बारिश के चलते बाजार का जायजा लेने में असमर्थ, आसनसोल चेम्बर सचिव ने पदाधिकारियों से की मदद की अपील

आसनसोल । लगातार हो रही बारिश और बाजार की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव शम्भु नाथ झा ने चेम्बर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से एक विशेष अपील की है।
अपने संदेश में उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से वे अस्वस्थ हैं और हाथ में चोट के कारण बाहर निकलने में असमर्थ हैं। साथ ही भीषण बारिश के कारण बाजार की स्थिति भी चिंताजनक हो गई है।

पदाधिकारियों से की यह अपील
शम्भु नाथ झा ने कहा कि ऐसी स्थिति में वे स्वयं बाजार का जायजा लेने और व्यापारियों से मिलने नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों और चेम्बर सदस्यों से विनम्र अनुरोध किया है कि –

1. आप स्वयं बाजारों में जाएं और व्यवसायी भाइयों व आम जनमानस से संपर्क करें।
2. यदि किसी को किसी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो अपनी क्षमता अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि “इस कठिन समय में हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने व्यवसायी भाइयों और आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें।”

शम्भु नाथ झा ने अपील के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे हाथ में स्लिंग बैंडेज के साथ दिखाई दे रहे हैं।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *