“आसनसोल में भजनों की अमृत वर्षा: महावीर स्थान में 25 अगस्त को होगा भव्य भजन-कीर्तन, ‘डमरू वाले बाबा’ के जयकारों से गूंजेगा जीटी रोड”
आसनसोल । भक्तों के लिए खुशखबरी। शहर के प्रसिद्ध महावीर स्थान मंदिर जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास एक भव्य भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति द्वारा “भजनों की अमृत वर्षा” नामक इस विशेष कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का विवरण:
– दिनांक: 25 अगस्त 2026
– समय: सायं 6:00 बजे से
– स्थान: महावीरस्थान, जीटी रोड, आसनसोल
– आयोजक: आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति
इस बार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, कीर्तन सफल बनाना होगा’ भजन पर विशेष प्रस्तुति होगी।
आयोजकों ने बताया कि इस भजन संध्या में भक्तों के लिए भक्ति और संगीत का संगम देखने को मिलेगा। शहर के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन कीर्तन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।














