Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल में कटमनी-सिंडिकेट राज पर अब लगेगा ब्रेक! CM शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की 4 टोल-फ्री हेल्पलाइन, सीधे नबन्ना में होगी सुनवाई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। आम जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने 4 टोल-फ्री पब्लिक ग्रीवांस हेल्पलाइन लॉन्च की हैं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 28 जुलाई 2026 को उत्तरकन्या में नए नबन्ना कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने के साथ ही इन हेल्पलाइनों की शुरुआत की। सरकार का कहना है कि अब जनता को अपनी शिकायत लेकर दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

किस समस्या के लिए किस नंबर पर करें कॉल?

सरकार ने हर शिकायत के लिए अलग-अलग नंबर जारी किया है –

1. 155334 -अगर आपसे किसी सरकारी काम, योजना या नौकरी के नाम पर कटमनी मांगी जा रही है।

2. 155335 – कंस्ट्रक्शन, जमीन या किसी बिजनेस में सिंडिकेट द्वारा जबरन वसूली या धमकी।

3. 155337 – सड़कों पर अवैध रोड टैक्स / टोल वसूली की शिकायत।

4. 155339 – आपके इलाके में अवैध शराब की बिक्री या कारोबार।

सरकार ने साफ किया है कि इन नंबरों पर दर्ज हर शिकायत सीधे नबन्ना कंट्रोल रूम में जाएगी और उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

फर्जी नंबरों से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर 155336 और 155338 नंबरों को भी हेल्पलाइन बताया जा रहा है, लेकिन सरकार की आधिकारिक लिस्ट में ये दोनों नंबर शामिल नहीं हैं। सरकार ने अपील की है कि लोग केवल ऊपर बताए गए 4 आधिकारिक नंबरों पर ही शिकायत दर्ज कराएं।

सरकार का संदेश साफ है – अब कटमनी, सिंडिकेट और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *