Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“मैथन में DVC और सरकार के बीच तालमेल की पहल, मंत्री अजय पोद्दार ने प्रोजेक्ट हेड से की मुलाकात, विकास के कई मुद्दों पर हुई चर्चा”

कुल्टी । मैथन डैम क्षेत्र के विकास को लेकर सोमवार एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। राज्य के मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने आज दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) के मैथन प्रोजेक्ट के अधिकारियों से मुलाकात की।

मंत्री पोद्दार ने DVC के Head of Project सुबीर साहा और DGM सुखमय नायक से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मैथन के DVC अतिथि गृह में हुई।

विकास और जनहित के मुद्दों पर फोकस
इस दौरान बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा चली। सूत्रों के अनुसार बैठक में मैथन डैम से जुड़े पर्यटन विकास, विस्थापितों के मुद्दे, स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्र में DVC द्वारा CSR के तहत होने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से बातचीत हुई।

इस मुलाकात को DVC और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मैथन क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

बैठक के अंत में DVC अधिकारियों ने सम्मान के प्रतीक के तौर पर मंत्री अजय पोद्दार को मैथन डैम की एक सुंदर फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *