“कुल्टी में लहराया तिरंगे का परचम: ABVP की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीतारामपुर से नियामतपुर तक गूंजे भारत माता के जयकारे”
कुल्टी । बुधवार को कुल्टी की सड़कों पर देशभक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर कोई देखते ही रह गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कुल्टी इकाई द्वारा सीतारामपुर स्टेशन से नियामतपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
हाथों में 100 फीट लंबा तिरंगा और दिल में देशप्रेम लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं जब सड़क पर उतरे तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के नारे
यात्रा में शामिल युवाओं के हाथों में तिरंगा था और जुबान पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे थे। सीतारामपुर से शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, स्थानीय लोग, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और दुकानदार भी इसका हिस्सा बनते गए और छात्रों का हौसला बढ़ाया।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश थी, जो नियामतपुर में जाकर संपन्न हुई।
युवाओं में राष्ट्रवाद जगाना है लक्ष्य: ABVP
ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है। युवाओं को यह बताना है कि तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, हमारे देश का स्वाभिमान है।














