Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मानकर कॉलेज में होगा ‘खेल की बात PM के साथ’ का ऐतिहासिक आयोजन, 27 अगस्त को बंगाल के यूथ आइकॉन के रूप में शामिल होंगे अभिनव

आसनसोल । पश्चिम बंगाल के लिए गर्व की खबर है। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय से कॉल प्राप्त हुई है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने पश्चिम बंगाल से अभिनव के नाम को ‘खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम के लिए यूथ आइकॉन और स्थानीय खिलाड़ी (Local Sportsperson) के रूप में चयनित किया है।

यह चयन राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कार्यक्रम “खेलो इंडिया संवाद – MY Bharat National Sports Day 2026” के लिए किया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा और उसके बाद हर जिले में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ मॉडरेटेड चर्चा होगी। अभिनव इस चर्चा में बंगाल के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपने अनुभव, खेल की यात्रा और युवाओं के लिए प्रेरणा साझा करेंगे।

यह चयन न केवल अभिनव की व्यक्तिगत मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल और विशेषकर आसनसोल क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पूरे खेल जगत की ओर से अभिनव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भव्य कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को मानकर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
मानकर कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को एक साथ सुना जाएगा, जिसके बाद अभिनव के साथ मॉडरेटेड चर्चा, जनप्रतिनिधियों का संबोधन और युवा संवाद सत्र होगा।

पश्चिम बंगाल के लिए यह गौरव का क्षण है। मानकर कॉलेज को वेन्यू के रूप में चुना जाना पूरे बर्धमान क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *