Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में इतिहास रचेगा SAIL-ISP: 24 सितंबर को पहली बार होगा ‘एक प्लांट – एक यूनियन’ चुनाव, 2 साल के संघर्ष के बाद BMS को मिली बड़ी जीत

बर्नपुर । सेल-इस्को स्टील प्लांट (SAIL-ISP), बर्नपुर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्लांट में “एक प्लांट – एक यूनियन” के फॉर्मूले पर ऐतिहासिक ट्रेड यूनियन चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है।

आज उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), आसनसोल (Dy. CLC) के नेतृत्व में सभी ट्रेड यूनियनों और ISP प्रबंधन के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 24 सितंबर 2026 को ISP में ट्रेड यूनियन चुनाव कराया जाएगा।

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। इसके लिए ISP परिसर में विभिन्न मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

BMS के 2 साल के संघर्ष की हुई जीत
यह चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि Burnpur Ispat Karmachari Sangh (BMS) के दो साल के लंबे संघर्ष का परिणाम है। BMS ने ISP कर्मचारियों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के लिए लगातार लड़ाई लड़ी है। प्रबंधन से लेकर श्रम कार्यालयों तक और माननीय उच्च न्यायालय तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया।
BMS की मांग थी कि ISP के कर्मचारी खुद तय करें कि उनके हितों की आवाज कौन सी यूनियन उठाएगी। आज चुनाव की घोषणा उसी लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी उपलब्धि है।

ISP के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव
24 सितंबर 2026 का दिन ISP के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पहली बार ISP के कर्मचारी एक तय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन को चुनेंगे।
इस फैसले के बाद से ISP के हजारों कर्मचारियों में भारी उत्साह और उमंग है। कर्मचारी अब खुद तय करेंगे कि प्रबंधन के सामने उनकी आवाज कौन बनेगा।
Burnpur Ispat Karmachari Sangh (BMS) ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों से अपील की है कि वे 24 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर इस लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं।
आपका वोट — आपका अधिकार
आपका वोट — आपकी आवाज
आपका वोट — आपका प्रतिनिधित्व

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *