जब PM मोदी की बात सुन जोश से भर उठा मानकर कॉलेज – प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद यूथ आइकॉन अभिनव शॉ ने छात्र-खिलाड़ियों के सवालों का दिया प्रेरक जवाब, तालियों से गूंज उठा सभागार
मानकर । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मानकर कॉलेज में आयोजित भारत सरकार के ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘खेल की बात PM के साथ’ में आज जोश, जुनून और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को कॉलेज के सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और शिक्षकों ने एक साथ सुना। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया, विकसित भारत 2047 और 2036 ओलंपिक के विजन को सुनकर पूरे हॉल में देशभक्ति और खेल भावना का माहौल बन गया।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम के सबसे प्रेरणादायक सत्र में पश्चिम बंगाल से चयनित यूथ आइकॉन और आसनसोल के खिलाड़ी अभिनव साव ने मंच संभाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा चयनित अभिनव ने छात्रों और कॉलेज के एथलीटों के सवालों का बेहद सहजता और जोश के साथ जवाब दिया।
छात्रों के सवाल, अभिनव के जवाब:
छात्रों ने उनसे पूछा – खेल और पढ़ाई में संतुलन कैसे बनाएं? असफलता से कैसे उबरें? फिटनेस का मंत्र क्या है?
अभिनव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “खेल सिर्फ मेडल नहीं सिखाता, खेल अनुशासन, धैर्य और कभी हार न मानने की ताकत सिखाता है। PM सर ने आज यही कहा कि एक फिट युवा ही विकसित भारत की नींव है।”
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, रोज 1 घंटा खेल के मैदान में बिताने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनके हर जवाब पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
कॉलेज प्रशासन ने कहा कि मानकर कॉलेज के इतिहास में यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद और SAI द्वारा चयनित यूथ आइकॉन का मार्गदर्शन एक ही मंच पर मिला। यह दिन मानकर कॉलेज के लिए हमेशा यादगार रहेगा।














