Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में सहकारी बैंक का बड़ा घोटाला उजागर, 40 करोड़ 60 लाख के फर्जीवाड़े पर मंत्री अशोक कीर्तनिया बोले – एक-एक पाई वसूलेंगे, संपत्ति भी होगी जब्त

दुर्गापुर। दुर्गापुर स्टील पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के घोटाले ने हड़कंप मचा दिया है। शनिवार को बेनाचिति स्थित बैंक शाखा के औचक निरीक्षण के बाद खाद्य एवं सहकारिता मंत्री अशोक कीर्तनिया ने खुद इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया।

बैंक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि शुरुआती जांच में ही 40 करोड़ 60 लाख 51 हजार 565 रुपये के भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है।

मंत्री का सख्त संदेश – कोई नहीं बचेगा
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने ऋण देने वाले अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की और मौके पर ही बड़े एक्शन के संकेत दे दिए। उन्होंने साफ कहा कि इस घोटाले में शामिल चाहे मौजूदा कर्मचारी हो या रिटायर हो चुका अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री अशोक कीर्तनिया ने चेतावनी देते हुए कहा:
– दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और उनकी निजी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
– एक ही विभाग में सालों से जमे कर्मचारियों को चिन्हित कर तुरंत ट्रांसफर किया जाएगा ताकि मिलीभगत टूट सके।
– यह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है।

फर्जी लोन लेने वालों को आखिरी मौका
मंत्री ने उन लोगों को भी कड़ा संदेश दिया है जिन्होंने फर्जी कागजातों पर लोन लिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे सोच रहे हैं कि पैसा लेकर बच जाएंगे तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा और उनकी संपत्ति भी अटैच होगी।

हालांकि, बैंक प्रशासन ने कहा है कि अवैध तरीके से लोन लेने वालों के पास अभी भी पैसा लौटाने का मौका है, ताकि वे बड़े कानूनी शिकंजे से बच सकें। जनता के पैसे की एक-एक पाई वसूली जाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *