आसनसोल के दिल भगत सिंह मोड़ पर लग्जरी का नया पता, पहली बार बन रहे 5 BHK फ्लैट, ‘एमरल्ड हाइट्स’ का 30 अगस्त को होगा उद्घाटन
आसनसोल । आसनसोल के सबसे प्राइम लोकेशन भगत सिंह मोड़ पर अब लग्जरी लाइफस्टाइल का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी की नई आवासीय परियोजना ‘एमरल्ड हाइट्स’ का भव्य उद्घाटन 30 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी के दावे के मुताबिक, आसनसोल में पहली बार 5 BHK फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें 2, 3 और 4 BHK के लग्जरी फ्लैट भी उपलब्ध होंगे।
क्या-क्या है खास?
आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के निदेशक मुकेश तोदी ने जानकारी दी कि यह पूरी तरह से रेरा पंजीकृत परियोजना है।
– लागत और निर्माण: लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 6 मंजिला इमारत में नीचे के 3 तल पर प्रीमियम व्यावसायिक परिसर और ऊपर के 3 तल पर कुल 31 लग्जरी फ्लैट होंगे।
– कीमत: फ्लैटों की शुरुआती कीमत 63 लाख रुपये रखी गई है।
– सुविधाएं: निवासियों के लिए रूफटॉप गार्डन, इनडोर और आउटडोर गेम्स, बच्चों के लिए प्ले जोन जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
– क्वालिटी: निदेशक राजेश पंसारी ने बताया कि निर्माण में सिर्फ प्रतिष्ठित ब्रांड्स के ही उत्पाद इस्तेमाल किए जाएंगे।
लोकेशन है सबसे बड़ा प्लस पॉइंट
निदेशक विपुल पंसारी ने बताया कि भगत सिंह मोड़ पर होने की वजह से इसके आसपास स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग और परिवहन की सभी जरूरी सुविधाएं पैदल दूरी पर ही उपलब्ध हैं।
कौन हैं इस प्रोजेक्ट के पीछे?
इस ड्रीम प्रोजेक्ट के निदेशक मंडल में मुकेश तोदी, राजेश पंसारी, दीपक तोदी, सिद्धार्थ तोदी, विपुल पंसारी, अमित डीडवानिया और प्रदीप देबुका जैसे शहर के जाने-माने नाम शामिल हैं, जबकि ट्रेसराक के प्रबंध निदेशक प्रशांत चतुर्वेदी भी इस परियोजना से जुड़े हैं।
उद्घाटन समारोह में नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के शामिल होने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि एमरल्ड हाइट्स आसनसोल में आधुनिक और लग्जरी आवास का एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा।














