Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल में NH-19 पर बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकराई Fortuner, बाल-बाल बचे लोग

अंडाल । अंडाल में शनिवार शाम नेशनल हाईवे 19 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अंडाल मोड़ के पास गुरुद्वारा के समीप LPG सिलेंडर से लदे ट्रक को पीछे से एक तेज रफ्तार Fortuner ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, Fortuner गाड़ी दुर्गापुर की तरफ से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, Fortuner ने अचानक नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे HP Gas के ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि Fortuner का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

बड़ा धमाका होने से बचा
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन हादसा बेहद खतरनाक हो सकता था। ट्रक में सैकड़ों LPG सिलेंडर लदे हुए थे। अगर टक्कर के दौरान सिलेंडर में लीकेज या आग लग जाती तो पूरे इलाके में बड़ा धमाका हो सकता था।

ब्रेक लगाने से हुआ हादसा?
Fortuner चालक का कहना है कि ट्रक चालक ने अचानक हाईवे पर ब्रेक लगा दिया, जिससे वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाने की ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को साइड कर हाईवे पर यातायात को सामान्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *