Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बंगाल के शेर अभिनव साव का ऐतिहासिक सम्मान – CM सुवेंदु अधिकारी ने 25 लाख का चेक देकर किया सम्मानित, जर्मनी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता था गोल्ड

कोलकाता, 29 अगस्त 2026 । आज राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के खेल इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जुड़ गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने देश के गौरव, भारतीय नेशनल शूटिंग टीम के सदस्य और मल्टीपल इंटरनेशनल मेडलिस्ट अभिनव साव को 25 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें 2026 में जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने के लिए दिया गया है। यह उपलब्धि न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

देश के लिए अब तक 17 इंटरनेशनल मेडल

अभिनव साव कोई नया नाम नहीं है। महज छोटी सी उम्र में उन्होंने अब तक देश के लिए 17 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व पटल पर लहराया है। जर्मनी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

अभिनव ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक अभिनव ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं। इस सम्मान का हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मैं दिल से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी और खेल मंत्री डॉ. इंद्रनील खान जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरी मेहनत को पहचाना और इतना बड़ा सम्मान दिया। यह सम्मान मुझे भविष्य में और भी मेडल जीतने के लिए प्रेरित करेगा।”

राज्य सरकार के इस फैसले की खेल जगत में जमकर सराहना हो रही है। जानकारों का मानना है कि इस तरह के प्रोत्साहन से बंगाल में शूटिंग जैसे खेल को नई पहचान और युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *