Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में बंद घर में बड़ी चोरी, लिंक रोड में ताला तोड़कर 12 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

दुर्गापुर । दुर्गापुर के लिंक रोड इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। परिवार का दावा है कि चोर घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए।

सिंगापुर में रहते हैं मकान मालिक
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक रवींद्र कुमार काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते हैं, जिसके कारण उनका घर काफी समय से बंद पड़ा था। रविवार को जब घर की साफ-सफाई के लिए परिवार का एक सदस्य वहां पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर भी टूटे हुए थे। परिजनों ने बताया कि अलमारी में रखे सोने के गहने और नकद रुपये गायब थे।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी तुरंत दुर्गापुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर घर में कब और कैसे घुसे और इस वारदात में कितने लोग शामिल थे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हालांकि 12 लाख की चोरी का आंकड़ा अभी परिवार के दावे पर आधारित है। पुलिस का कहना है कि जांच और वेरिफिकेशन के बाद ही नुकसान की सही कीमत का पता चल पाएगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *