Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में ठेका मजदूरों के हक में गरजे कांग्रेस नेता राजेश्वर शर्मा, SAIL प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

कुल्टी । सेल ग्रोथ वर्क्स में काम करने वाले ठेका श्रमिकों की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता राजेश्वर शर्मा ने श्रमिकों के वेतन, पीएफ, ईएसआई और मेडिकल सुविधा को लेकर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग
राजेश्वर शर्मा ने कहा कि ग्रोथ वर्क्स में काम करने वाले मजदूर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि –
– हर ठेका श्रमिक को न्यूनतम 26 हजार रुपये महीना वेतन दिया जाए
– PF, ESI, ग्रेच्युटी और मेडिकल सुविधा अनिवार्य रूप से दी जाए
– काम के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था और सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

INTUC करेगा बड़ा आंदोलन
कांग्रेस नेता ने साफ कहा कि अगर प्रबंधन ने जल्द ही श्रमिकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो INTUC के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “श्रमिकों के अधिकार और रोजगार की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस हर कदम पर मजदूरों के साथ खड़ी है।”

इस बयान के बाद कुल्टी के औद्योगिक इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *