Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नियामतपुर में AWAZ का शक्ति प्रदर्शन, दूसरे टाउन सम्मेलन में उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ता

कुल्टी । कुल्टी के नियामतपुर इलाके में रविवार को AWAZ कुल्टी टाउन कमेटी का दूसरा सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नियामतपुर के एनामुल बिल्डिंग में आयोजित इस सम्मेलन में सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन में संगठन के प्रमुख चेहरे रफत परवेज, MD जहांगीर समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। हॉल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा।

संगठन को मजबूत करने पर मंथन
सम्मेलन के दौरान संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आने वाले दिनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि AWAZ को अब सिर्फ कमेटी तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

बैठक में तय किया गया कि –
– हर वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी
– स्थानीय लोगों की समस्याओं जैसे पानी, सफाई, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी
– युवाओं को संगठन से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि AWAZ आम लोगों की आवाज बनकर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *