Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के 107 साल पुराने ऐतिहासिक ‘द आसनसोल क्लब’ में नई टीम का निर्विरोध चयन, अमरजीत सिंह भरारा बने अध्यक्ष

आसनसोल । शहर की शान और 107 साल के गौरवशाली इतिहास वाले ‘द आसनसोल क्लब लिमिटेड’ (स्थापना 1919) में नए नेतृत्व का निर्विरोध चयन हो गया है। सत्र 2026-2028 के लिए क्लब के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

चुनाव समिति द्वारा 29 अगस्त 2026 को जारी स्क्रूटनी रिपोर्ट के बाद यह फैसला हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि सभी 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र क्लब के संविधान के अनुसार पूरी तरह वैध पाए गए हैं। विरोध में कोई अन्य नामांकन नहीं आने से पूरी टीम निर्विरोध चुन ली गई।

नई कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट

प्रमुख पदाधिकारी:
अध्यक्ष (President): अमरजीत सिंह भरारा
उपाध्यक्ष (Vice President): मनीष कुमार बागरिया बिट्टू
सचिव (Hony. Secretary): शोभन नारायण बसु
कोषाध्यक्ष (Hony. Treasurer): मुरारी लाल अग्रवाल (चाचा)

कार्यकारिणी समिति के सदस्य (Executive Committee Members):
1. अंकित अग्रवाल (पसारी)
2. मनीषा अग्रवाल
3. मुकेश अग्रवाल
4. पीयूष दारुका (मोहित)
5. रमेश गंभीर
6. अभिषेक गोपालका
7. विवेक खेतान (मिक्की)
8. राज कुमार लाल
9. मानस मजूमदार
10. रविंदर कुमार शर्मा (पप्पू शर्मा)

चुनाव प्रक्रिया संपन्न

कोर्ट रोड स्थित क्लब परिसर में चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। चुनाव समिति के प्रिजाइडिंग ऑफिसर सतीश कुमार सेठ और समिति सदस्य सुरिंदर कुमार कमानी एवं सौरेन मित्रा ने संयुक्त रूप से इसकी आधिकारिक घोषणा की।

समिति ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई और सभी नियमानुकूल पाए गए। क्लब के इतिहास में यह एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है, जहां सभी सदस्यों ने मिलकर नई टीम पर भरोसा जताया है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *