Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पानी मांगने के बहाने 76 साल की बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, आसनसोल साउथ पुलिस ने 2 घंटे में दबोचे लुटेरे

आसनसोल । शहर में बुजुर्ग महिला के साथ हुई छिनतई की वारदात को आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सुलझा दिया। एस.बी. गोराई रोड इलाके में हुई इस घटना के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूट में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है।

कैसे हुई वारदात?
30 अगस्त 2026 को 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के मुख्य गेट के पास बैठी हुई थीं। तभी एक युवक उनके पास आया और पानी मांगने लगा। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीनी और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया।

पुलिस की फुर्ती से खुला राज
घटना की शिकायत मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस एक्शन में आ गई। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो घंटे से भी कम समय में दोनों कथित लुटेरों को धर दबोचा।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चेन को तुरंत ही आगे बेचने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने चेन खरीदने और छिपाने में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की है और छीनी गई सोने की चेन का एक हिस्सा बरामद कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या ये आरोपी पहले भी शहर में ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं और लूटी गई चेन का बाकी हिस्सा कहां है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की शहर भर में सराहना हो रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *