Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में DD की बड़ी रेड – Ertiga कार से 600 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी के तार जुड़े होने की आशंका

आसनसोल । युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसाने वालों पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने 30 अगस्त की रात एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बाजार में जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, राय मैदान के पास धर लिए तस्कर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, DD को खबर मिली थी कि एक सफेद रंग की Maruti Suzuki Ertiga कार में बड़ी खेप लेकर तस्कर शहर में घुसने वाले हैं। सूचना के बाद DD की टीम ने आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के लालगंज-जुबिली रोड स्थित राय मैदान के पास जाल बिछाया।

देर रात संदिग्ध कार को आते देख पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर छिपाकर रखी गई 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से ही कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होगा?
पुलिस ने NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है –
1. यह खेप कहां से आई थी?
2. आसनसोल में इसे किसे सप्लाई करना था?
3. इसके पीछे कौन सा बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है?

DD के एक अधिकारी ने बताया कि यह सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई चेन को तोड़ने की शुरुआत है।

इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *