Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दामोदर नदी पर फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण किए जाने की पहल, भाजपा विधायक के साथ अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण

बर्नपुर । दामोदर नदी पर काफी लंबे समय से स्थाई पुल का निर्माण किए जाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने विधानसभा में आवाज उठाने के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। विधायक अग्निमित्रा पाल की इस पहल को लेकर केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग व जलमार्ग मंत्रालय की एक टीम ने नेहरू पार्क के पीछे स्थित दामोदर नदी का निरीक्षण किया। साथ ही वहां दामोदर नदी पर बने अस्थाई बांस के पुल का जायजा लिया। इस दौरान विधायक अग्निमित्रा पाल ने अधिकारियों को स्थाई पुल का निर्माण किए जाने की मांग पर प्रकाश डालने के साथ पुल नहीं होने से लोगों को हो रही असुविधा की जानकारी दी। साथ ही नदी पर जेट्टी का निर्माण किए जाने के साथ लोगों की सुविधा के लिए बोट की सुविधा देने की अपील की। निरीक्षण करने के पश्चात बंदरगाह, शिपिंग व जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक रविन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस नदी को पार करने की सुविधा को लेकर यहां फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नदी का अगर हिस्सा जलमार्ग मंत्रालय के अधीन आने पर यहां लोगों की सुविधा के लिए फ्लोटिंग एसडीपी जेट्टी का निर्माण किया जाएगा।जिसकी जांच करने के बाद ही आगे की पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि नदी पर स्थाई पुल का निर्माण अन्य मंत्रालय के अधीन आता है। वहीं विधायक अग्निमित्रा पाल ने बताया कि दामोदर नदी पर स्थाई पुल नहीं होने के कारण लोग जान हथेली पर लेकर इस अस्थाई बांस के पुल से नदी को पार करते हैं। बरसात के मौसम में नदी को पार करना किसी जोखिम से कम नहीं है। लोगों की मांग को देखते हुए उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस मांग को लेकर उन्होंने बंदरगाह, शिपिंग व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मुलाकात की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने यहां जेट्टी सर्विस की सुविधा देने का आश्वासन दिया था। इसी विषय को लेकर उनके मंत्रालय के अधिकारियों की टीम दामोदर नदी का निरीक्षण करने आई है। उन्होंने बताया कि पूरा दामोदर नदी केंद्र सरकार के अधीन नहीं आता है। कुछ स्थान है , जांच के पश्चात उस निर्दिष्ट स्थान पर जेट्टी का निर्माण करने के साथ बोट (लॉन्च) की सुविधा देने का भरोसा दिया गया है।उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि 14 साल के शासन में यहां के लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया गया। इसके बजाय नदी का बालू चोरी करने की खुली छूट दी गई जिसके कारण दामोदर नदी की हालत काफी खराब हो गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जब कुछ करना चाहती है तो यहां की तृणमूल सरकार बाधा देने के साथ सहयोग नहीं करती। इधर बांस का अस्थाई पुल पार कर रहे लोगों ने बताया कि दामोदर नदी पर स्थाई पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। जेट्टी का निर्माण किए जाने से लोगों को ज्यादा सुविधा नहीं होगी।वहीं भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के आरोप का जवाब देते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एग्जीक्यूटिव सदस्य सह पार्षद अशोक रुद्र ने कहा कि आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने 4 साल के कार्यकाल में यहां के लोगों के लिए कोई विशेष कार्य नहीं किया है। दामोदर नदी पर अस्थाई पुल बनाना की मांग जायज है। इसे लेकर राज्य सरकार ने भी पहल की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल बीच बीच केवल खबरों में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ करती रहती है। उनका यहां की जनता से कोई सरोकार नहीं है। पहले यह समझने की जरूरत है कि कोई भी काम करने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभाग में आवेदन करना पड़ता है। यह नहीं कि कहीं की भी कोई टीम को बुलाकर निरीक्षण करा दिया जाये। विधायक अग्निमित्रा पाल केवल लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लोग अस्थाई पुल बनाने की मांग कर रहे अब यहां फ्लोटिंग जेट्टी बनाने की बात कही जा रही है। यह विषय अपने आप में ही हास्यास्पद लगता है।

       This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *