Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में लगेगा उद्योग का महाकुंभ! 27 सितंबर को होगा बड़ा इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव, खुलेंगे निवेश और रोजगार के नए द्वार

पांडवेश्वर। अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़कर पांडवेश्वर अब विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है। क्षेत्र को उद्योग और निवेश का नया हब बनाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की गई है।

विधायक जितेन्द्र तिवारी की अगुवाई में पांडवेश्वर को बंगाल के औद्योगिक नक्शे पर चमकाने की तैयारी तेज हो गई है।

क्या है पूरी योजना? %

इसी कड़ी में आगामी 27 सितंबर 2026 को ‘पांडवेश्वर इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य है –
– देशभर के बड़े निवेशकों और उद्योगपतियों को पांडवेश्वर लाना
– यहां की औद्योगिक क्षमता, जमीन की उपलब्धता और बेहतर कनेक्टिविटी को सामने रखना
– निवेश के लिए अनुकूल माहौल का भरोसा दिलाना

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
इस पहल से सिर्फ बड़े उद्योग ही नहीं आएंगे, बल्कि स्थानीय व्यापार, ट्रांसपोर्ट और छोटे कारोबारों को भी नई गति मिलेगी। सबसे बड़ा फायदा स्थानीय युवाओं को होगा, जिनके लिए रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे।

विधायक जितेन्द्र तिवारी का लक्ष्य है कि “पांडवेश्वर की मिट्टी अब उद्योग की नई गति बने।”
यह कॉन्क्लेव पांडवेश्वर के आर्थिक भविष्य को बदलने वाला साबित हो सकता है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *