दुर्गापुर को बड़ा झटका! पूर्व विधायक और CPIM के दिग्गज नेता ‘भजन दा’ का निधन, शोक में डूबा शिल्पांचल
दुर्गापुर । दुर्गापुर के राजनीतिक जगत से दुखद खबर सामने आई है। शहर के पूर्व विधायक और CPI-M के वरिष्ठ नेता विप्रेन्दू चक्रवर्ती, जिन्हें सब प्यार से ‘भजन दा’ कहते थे, का मंगलवार को निधन हो गया।
वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और बिधाननगर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे दुर्गापुर और शिल्पांचल में शोक की लहर दौड़ गई।
कौन थे विप्रेन्दू चक्रवर्ती?
विप्रेन्दू चक्रवर्ती दुर्गापुर की राजनीति का एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम थे।
– वे 2006 से 2011 तक दुर्गापुर (तत्कालीन दुर्गापुर-II) से CPI-M के विधायक रहे।
– 2006 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने TMC के कद्दावर नेता अपूर्व मुखर्जी को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।
– 2011 में सीटों के पुनर्गठन के बाद वे दुर्गापुर पश्चिम से चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सर्वदलीय शोक
भजन दा के निधन पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शोक जताया जा रहा है। दुर्गापुर पूर्व से भाजपा विधायक चंद्रशेखर बनर्जी खबर मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
उनके निधन से CPI-M ने अपना एक जमीनी और सच्चा सिपाही खो दिया है।














