Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार! दक्षिण दिनाजपुर में 20 करोड़ की 2 लाख नशीली कफ सिरप की बोतलें नष्ट, बोले केंद्रीय मंत्री – 4 महीने में 500 करोड़ का जखीरा खाक

दक्षिण दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल को नशामुक्त बनाने की दिशा में राज्य और केंद्र सरकार ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण दिनाजपुर में गुरुवार को लगभग 20 करोड़ रुपये कीमत की 2 लाख कोडिन युक्त नशीली कफ सिरप की बोतलों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। नष्ट की गई सिरप की खेप को तस्करी कर बांग्लादेश ले जाने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में जब्त किया था।

4 महीने में 500 करोड़ का नशा नष्ट
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस मौके पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। पिछले 4 महीनों में ही पूरे पश्चिम बंगाल में करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं को नष्ट किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने मार्च 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को बर्बाद करने वाले इस काले कारोबार पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *