Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में उर्दू साइन बोर्ड विवाद गरमाया, हटाने के फैसले के खिलाफ AMC सचिव को सौंपा

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम (AMC) क्षेत्र में उर्दू साइन बोर्ड हटाने की खबर के बाद शहर में विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले के विरोध में समुदाय के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है और नगर निगम के सचिव को एक ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध जताया है।

क्या है पूरा मामला?
ज्ञापन सौंपने आए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उर्दू बोर्ड हटाना सिर्फ एक भाषा का अपमान नहीं, बल्कि आसनसोल की गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक विविधता पर चोट है। शहर में बड़ी संख्या में उर्दू भाषी लोग रहते हैं और साइन बोर्ड उनकी पहचान से जुड़ा है।

प्रतिनिधिमंडल ने AMC प्रशासन से मांग की है कि इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए और बोर्डों को यथावत रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने उनकी भावनाओं को अनदेखा किया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अब सबकी नजरें आसनसोल नगर निगम प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *