Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राम-जानकी मंदिर में गूंजा भागवत का जयघोष, विधायक बिजन मुखर्जी बोले – भागवत नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ती है

आसनसोल । शहर के प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर विधायक बिजन मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित हुए और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज के लिए बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने कहा, “श्रीमद्भागवत सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, यह जीवन जीने की कला है। यह हमें सत्य, न्याय, भक्ति और मानवता के मार्ग पर चलना सिखाती है। भगवान के प्रति सच्ची भक्ति और इंसानों के प्रति प्रेम ही समाज को सुंदर और शांतिपूर्ण बना सकता है।”

विधायक मुखर्जी ने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल और आधुनिकता से निकालकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने के लिए इस तरह की कथाओं का आयोजन बहुत जरूरी है।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया। अंत में विधायक ने इस सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी और सभी भक्तों को बधाई दी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *