Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में मिलावटी खाना बेचने वालों की खैर नहीं! विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने दुकानों पर मारा छापा, दिया सख्त संदेश

आसनसोल।  अगर आप आसनसोल में खाने-पीने की दुकान चलाते हैं और साफ-सफाई व गुणवत्ता में लापरवाही बरतते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। शहर के लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाना मिले, इसके लिए आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी खुद मैदान में उतर गए हैं।

गुरुवार को विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने शहर के कई इलाकों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी बारीकी से जांच की।

विधायक ने दिया कड़ा संदेश
निरीक्षण के दौरान विधायक ने दुकानदारों को दो टूक कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, _”यह सिर्फ एक दिन का निरीक्षण नहीं है। हमारा लक्ष्य ‘सुरक्षित खाद्य और स्वस्थ आसनसोल’ है। शहरवासियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना हमारी प्राथमिकता है। अगर कहीं भी अनियमितता मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”_

विधायक ने यह भी साफ किया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उनके इस कदम की शहरवासियों ने जमकर सराहना की है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *