Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बांके बिहारी के दर पर पहुंचे विधायक जितेंद्र तिवारी, मंदिर में पूजा के बाद जनसेवा शिविर में लिया हिस्सा – बोले ‘जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’

पांडवेश्वर । पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के श्रीकृष्णपुर में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार भक्ति और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी आज मंदिर पहुंचे और वहां विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में दर्शन के बाद विधायक का जनसेवा वाला रूप देखने को मिला।

नेत्र जांच और रक्तदान शिविर में हुए शामिल
मंदिर परिसर में ही एक निःशुल्क नेत्र जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। विधायक जितेंद्र तिवारी इस शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में आए डॉक्टरों, रक्तदान करने वाले युवाओं और आयोजकों से बातचीत की और पूरे आयोजन की जानकारी ली।

उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की दिल खोलकर सराहना की। मौके पर मौजूद लोगों से बात करते हुए विधायक ने कहा, “जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी पूजा है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और आंखों की रोशनी लौटाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। ऐसे जनकल्याणकारी कार्य समाज को एक नई दिशा देते हैं।”

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने कहा – “जनता के साथ, जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हूं।”

विधायक के इस दौरे से स्थानीय लोगों और भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *