स्टार हेल्थ की बड़ी पहल: आसनसोल और सिलीगुड़ी में 11,500 से ज्यादा लोगों को मिला मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए वरदान बने ‘आरोग्य सेवा केंद्र’
आसनसोल, 4 सितंबर 2026। देश की अग्रणी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने पश्चिम बंगाल में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। कंपनी के ‘आरोग्य सेवा केंद्र’ के जरिए आसनसोल और सिलीगुड़ी में हजारों जरूरतमंद लोगों को बिल्कुल मुफ्त में डॉक्टर, दवा और जांच की सुविधा मिल रही है।
अब तक दोनों केंद्रों पर 11,500 से अधिक लाभार्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।
आसनसोल केंद्र बना सबसे बड़ा सहारा
आंकड़ों पर नजर डालें तो आसनसोल आरोग्य सेवा केंद्र सबसे आगे है।
– 6,805 लोगों ने यहां 194 दिनों में मुफ्त इलाज कराया है, यानी रोजाना औसतन 35 मरीज।
– यहां 4,489 लोगों की हाइपरटेंशन (ब्लड प्रेशर) और 1,894 लोगों की डायबिटीज की जांच की गई।
– 6,613 बार मुफ्त दवाइयां दी गईं और 2,625 लैब टेस्ट किए गए।
– बुजुर्गों को निमोनिया से बचाने के लिए 91 न्यूमोकोकल वैक्सीन भी लगाई गईं।
वहीं सिलीगुड़ी केंद्र पर 201 दिनों में 4,697 लोगों को सेवा दी गई, जहां 3,517 लोगों की ब्लड प्रेशर और 1,391 लोगों की शुगर की जांच हुई।
क्या-क्या मिल रहा है बिल्कुल मुफ्त?
इन केंद्रों पर एक MBBS डॉक्टर, नर्स और पूरी सपोर्ट टीम मौजूद रहती है। यहां पर –
1. डॉक्टर से मुफ्त परामर्श
2. ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया जैसी जांचें
3. सामान्य और पुरानी बीमारियों की मुफ्त दवाइयां
4. स्वास्थ्य परामर्श और टीकाकरण में मदद
कंपनी ने क्या कहा?
स्टार हेल्थ के बिजनेस हेड-कोलकाता अतिन रॉय ने कहा, _”आसनसोल और सिलीगुड़ी में लोगों का जो प्यार मिल रहा है, उससे साबित होता है कि घर के पास सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवा कितनी जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ इसलिए इलाज से वंचित न रहे क्योंकि उसके पास पैसे नहीं हैं।”
बता दें कि स्टार हेल्थ यह काम पिरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर कर रही है और देश के 9 राज्यों में ऐसे कुल 32 आरोग्य सेवा केंद्र चला रही है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।














