Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जन्माष्टमी पर आसनसोल में ढाक की थाप, 80 साल पुरानी कोर्ट रोड दुर्गा पूजा का हुआ खूँटी पूजन, मंत्री और विधायक ने रखी पहली कील

आसनसोल। नंद घर आनंद भयो के जयकारों के बीच शुक्रवार आसनसोल में मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां भी शुरू हो गईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शहर की सबसे प्रतिष्ठित और 80 वर्ष पुरानी आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने अपने शारदोत्सव 2026 के लिए खूँटी पूजा की।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर और शहरी विकास योजना मंत्री अग्निमित्र पॉल, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजन कर दुर्गा पूजा पंडाल की पहली खूँटी गाड़ी और शारदीय नवरात्रि के काउंटडाउन का शुभारंभ किया।

मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की प्रार्थना
इस अवसर पर अग्निमित्रा पॉल और विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “जन्माष्टमी जैसे पावन दिन पर मां दुर्गा की आराधना का शुभारंभ होना बेहद शुभ है। उन्होंने मां से प्रार्थना की है कि वह सभी शहरवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।”

उन्होंने कोर्ट रोड पूजा कमेटी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह कमेटी सिर्फ पूजा ही नहीं करती, बल्कि साल भर कई सेवामूलक और जनहित के कार्य भी करती है। उन्होंने कहा, “क्लब के हर अच्छे कार्य में मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं और भविष्य में भी मेरा पूरा सहयोग रहेगा।”

उत्सव के माहौल में डूबा कोर्ट रोड
जन्माष्टमी के दिन ही खूँटी पूजा होने से पूरे कोर्ट रोड इलाके में दोहरा उत्सव का माहौल देखने को मिला। पूजा कमेटी के सभी सदस्य, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस शुभ घड़ी के साक्षी बने। ढाक और शंख की ध्वनि के साथ पूरे इलाके में मां के आने की आहट महसूस की गई।

80वें वर्ष में इस बार का पूजा पंडाल और भी भव्य और आकर्षक होने वाला है, जिसकी तैयारी आज से शुरू हो गई है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *