Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर की 8 नंबर बस्ती में गूंजा अन्नपूर्णा योजना का मुद्दा, मंत्री अग्निमित्रा पॉल के जनता दरबार में महिलाओं ने खोला मोर्चा

बर्नपुर। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 75 के अंतर्गत आने वाली 8 नंबर बस्ती में गुरुवार को सियासी हलचल तेज रही। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में लोगों ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल के विभाग से जुड़ी सड़क, पानी, बिजली और सफाई जैसी तमाम असुविधाओं को उनके सामने रखा। मंत्री ने एक-एक कर सभी लोगों की बात सुनी, उनकी शिकायतों को लिखित में दर्ज किया और भरोसा दिलाया कि वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके यथाशीघ्र समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेंगी।

जब अन्नपूर्णा योजना पर भड़की महिलाएं

जनता दरबार के दौरान सबसे बड़ा हंगामा तब हुआ जब बस्ती की दर्जनों महिलाओं ने अन्नपूर्णा योजना योजना को लेकर मंत्री को घेर लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कई बार अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन किया, लेकिन आज तक उनके बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं आया है।

महिलाओं ने कहा कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर वे थक चुकी हैं। इसी गुस्से को उन्होंने मंत्री अग्निमित्रा पॉल के सामने जाहिर किया।

मंत्री ने दिया ये जवाब

स्थिति को संभालते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने महिलाओं को समझाया कि अन्नपूर्णा योजना राज्य सरकार की योजना है और यह मामला सीधे तौर पर उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

लेकिन इसके बावजूद उन्होंने महिलाओं को निराश नहीं किया। उन्होंने मौके पर ही अपने एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी कि जो भी योग्य महिलाएं अब तक योजना से वंचित हैं, उनके फॉर्म को दोबारा चेक कर उनकी मदद की जाए ताकि उन्हें उनका हक मिल सके।

मंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में खुशी भी देखी गई। लोगों का कहना है कि इस तरह के जनता दरबार से आम लोगों को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का मौका मिलता है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *