Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में OTP ठग गैंग का भंडाफोड़, 15 साल का बच्चा भी निकला शातिर ठग! बेनाचित्ती से 2 गिरफ्तार, जामताड़ा कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

दुर्गापुर | शिल्पांचल टुडे विशेष

दुर्गापुर में साइबर ठग अब बच्चों को भी अपना मोहरा बना रहे हैं! बेनाचित्ती इलाके में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रांतिक फांड़ी पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं, जो ठगी की रकम बताई जा रही है।

कैसे करते थे ठगी?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह लोगों को फोन करके बैंक अधिकारी बनकर OTP और बैंक अकाउंट की जानकारी लेता था और फिर खाते से पैसे उड़ा देता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंदे काम में 15 साल के एक नाबालिग का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग को पैसे का लालच देकर इस नेटवर्क में शामिल किया गया था ताकि पुलिस को शक न हो।

जामताड़ा गैंग से कनेक्शन?

बेनाचित्ती पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि –

1. बरामद 20 हजार रुपये किसके अकाउंट से ठगे गए थे?
2. इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं?
3. क्या इस गिरोह का तार देश की साइबर ठगी की राजधानी झारखंड के जामताड़ा से जुड़ा है?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जामताड़ा के कई ठग अब दुर्गापुर-आसनसोल को अपना नया ठिकाना बना रहे हैं।

गिरफ्तार 19 साल के युवक को दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि 15 साल के नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *