Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में मतुआ समाज के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर बोले – अब DM के जरिए मिलेगी नागरिकता, प्रक्रिया तेज होगी

दुर्गापुर | शिल्पांचल टुडे
दुर्गापुर में रविवार को मतुआ समुदाय के लिए एक बड़ी और अहम घोषणा हुई है। नागरिकता की मांग को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे शरणार्थियों और मतुआ समाज के लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने दुर्गापुर से ही नागरिकता प्रक्रिया में तेजी लाने के संकेत दे दिए हैं।

विधान भवन में जुटी मतुआ सेना

दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित विधान भवन में पश्चिम बर्धमान जिला ऑल इंडिया मतुआ महासंघ की मतुआ सेना शाखा की नई कमेटी के गठन को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पहुंचे थे। उनके साथ विधायक लक्ष्मण घोरुई, सोमा ठाकुर, नेता चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय समेत मतुआ महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शांतनु ठाकुर का बड़ा ऐलान

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश से भारत आए मतुआ समुदाय के लोगों की नागरिकता का मामला वर्षों से लटका हुआ था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने साफ कहा,”अब नागरिकता के लिए इच्छुक लोग सीधे अपने जिले के जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया बहुत आसान और तेज हो जाएगी।”

मंत्री ने आगे कहा कि नवगठित मतुआ सेना सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि यह समाज की सेवा करेगी और उन गरीब और अनपढ़ लोगों की मदद करेगी जिन्हें नागरिकता के लिए आवेदन करने में दिक्कत आती है।

समुदाय में उत्साह की लहर

केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद मतुआ समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने तालियां बजाकर इस फैसले का स्वागत किया। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed