नहीं रहे आसनसोल के उद्योगपति और विशिष्ट समाजसेवी बिनोद कुमार केडिया, शिल्पांचल में शोक की लहर
Oplus_0
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
“जन्म मृत्यु तो एक सत्य है, आत्मा अमर है” – इस शाश्वत सत्य को चरितार्थ करते हुए आसनसोल के प्रतिष्ठित उद्योगपति, विशाल हृदय वाले समाजसेवी बिनोद कुमार केडिया आज हमें छोड़कर गोलोकवासी हो गए।
08 सितंबर 2026 का दिन आसनसोल के औद्योगिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति का दिन बन गया।
वे स्व. सेठ बनारसी लाल केडिया जी के सुपुत्र थे। उन्होंने सिर्फ अपने व्यापार को ही नहीं, बल्कि अपने पिता के दिखाए सेवा और परोपकार के मार्ग को भी जीवन भर आगे बढ़ाया। उद्योग जगत में एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाने के साथ-साथ वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े रहते थे। उनका सरल स्वभाव, सबको साथ लेकर चलने की भावना और समाज के प्रति समर्पण उन्हें भीड़ से अलग बनाता था।
उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे आसनसोल, विशेषकर बी.एल. केडिया रोड, मारवाड़ी समाज और व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई स्तब्ध है, हर आंख नम है।
कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा
परिवारजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 09 सितंबर 2026, मंगलवार सुबह 09:00 बजे उनके निवास स्थान बी.एल. केडिया रोड, आर.एल.के नर्सिंग होम के निकट, आसनसोल से कल्ला मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
अपने पीछे वे एक भरा-पूरा, संस्कारी परिवार छोड़ गए हैं –
शोकाकुल परिवार: पुत्र – विशाल-नमिता केडिया, विकाश-सीमा केडिया, पौत्र – अग्रेश, देवांश, श्रेष्ठ और पौत्री आद्या केडिया।
शिल्पांचल टुडे परिवार दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल दें।














