Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अब नहीं चलेगी मनमानी! आसनसोल में कचरा फेंका तो कैमरे में कैद होंगे, 5 दिन में ही वसूला 1 लाख रुपया से ज्यादा जुर्माना

आसनसोल । अगर आप भी आसनसोल में सड़क पर गुटखा थूक कर या कचरा फेंक कर निकल जाते हैं तो सावधान हो जाइए! अब आपकी हर हरकत पर कैमरे की पैनी नजर है। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए आसनसोल नगर निगम ने अब हाईटेक तरीका अपनाया है।

क्या है ‘AMC City Watch’ अभियान?

नगर निगम ने AMC City Watch नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर की सड़कों पर ‘City Watch Cars’ उतारी गई हैं। ये कोई आम गाड़ियां नहीं हैं, इनमें GPS और 360 डिग्री घूमने वाला हाई-रिजोल्यूशन CCTV लगा है जो सड़क पर थूकने, कचरा फेंकने और सार्वजनिक जगह पर पेशाब करने वालों पर सीधी नजर रख रहा है।

निगम ने अपने सभी 10 बोरो क्षेत्रों में इस निगरानी को तेज कर दिया है। इन गाड़ियों का काम सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि यह भी पता लगाना है कि शहर में कहां-कहां कचरा जमा हो रहा है।

5 दिन में ही 1 लाख पार!
इस सख्ती का असर दिखना भी शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर के पहले 5 दिनों में ही आसनसोल में 1 लाख रुपया से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।

राज्य सरकार के नए नियम के अनुसार –
– सार्वजनिक जगह पर थूकने पर – 100 रुपया जुर्माना
– कचरा फैलाने / खुले में पेशाब करने पर – 200 रुपया जुर्माना
– सिंगल-यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर भी भारी जुर्माना

सिर्फ जुर्माना नहीं, सोच बदलना है लक्ष्य
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सिर्फ जुर्माना वसूलने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों की आदतों में सुधार लाने के लिए है। इस मुहिम में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छ बंधुओं की भी अहम भूमिका होगी।

तो अगली बार सड़क को डस्टबिन समझने से पहले सोच लीजिए – कैमरा देख रहा है!

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *