Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलकाता भगवा रंग में रंगा, CM शुभेंदु की गेरुआ सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब – गोलपार्क से जादवपुर तक जय श्रीराम के जयघोष

कोलकाता । शिल्पांचल टुडे
बुधवार को कोलकाता की सड़कों पर भगवा रंग छा गया। “गेरुआ केवल रंग नहीं, त्याग और सनातन का प्रतीक है” – इसी संदेश के साथ शहर में भव्य गेरुआ सम्मान यात्रा निकाली गई।

इस ऐतिहासिक पदयात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रसिद्ध संत स्वामी कार्तिक महाराज ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, आध्यात्मिक गुरु और हजारों आम श्रद्धालु शामिल हुए।

गोलपार्क से जादवपुर तक भगवा लहर
यात्रा की शुरुआत गोलपार्क से हुई और यह जादवपुर तक गई। पूरे रास्ते दोनों तरफ भगवा ध्वज लहरा रहे थे। गेरुआ वस्त्र पहने हजारों श्रद्धालुओं ने माहौल को पूरी तरह से आध्यात्मिक बना दिया। हाथों में भगवा झंडा और मुंह पर सनातन संस्कृति के जयघोष से पूरा दक्षिण कोलकाता गूंज उठा।

त्याग और साहस का प्रतीक है गेरुआ
यात्रा के दौरान सबसे बड़ा संदेश यही रहा कि गेरुआ सिर्फ एक रंग नहीं है। यह त्याग, आत्मनिवेदन, साहस और सनातन परंपरा का प्रतीक है। आयोजकों ने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने सनातनी मूल्यों और आध्यात्मिक विरासत पर गर्व करना चाहिए।

साधु-संतों की बड़ी उपस्थिति और आम लोगों के जोश ने इस यात्रा को बेहद भव्य बना दिया। लोगों ने इसे सनातन संस्कृति के सम्मान और जागरूकता के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *