आसनसोल: पंचमुहा ब्रिज की टूटी सड़क पर ADDA की एंट्री, CEO ने खुद किया निरीक्षण – बोले जल्द होगी मरम्मत
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
आसनसोल उत्तर में विवेकानंद सरणी – सेनराले रोड की जर्जर हालत को लेकर आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की शिकायत पर ADDA के CEO विवेक कुमार ने बुधवार को अपनी टीम के साथ सड़क का निरीक्षण किया।
उनके साथ मुख्य अभियंता भास्कर बनर्जी और कार्यकारी अभियंता महेश महतो, विवेक मंडल भी मौजूद रहे।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष कार्तिक दास और स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, रोज हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थिति को गंभीर देखते हुए CEO विवेक कुमार ने अधिकारियों को तुरंत मरम्मत का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब जल्द ही इस मार्ग पर आवाजाही सुगम होगी।














