Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“बंगाल में सनातनी अब सिर ऊंचा करके धर्म की बात करेगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता” – आसनसोल भाजपा जिलाध्यक्ष का बेबाक ऐलान

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
पश्चिम बंगाल की राजनीति में सनातन को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। आसनसोल भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर दो टूक कह दिया है कि अब बंगाल में सनातनी समाज डर कर नहीं, बल्कि सिर ऊंचा करके, सीना ठोककर अपने धर्म की बात करेगा।

भगवा पोस्टर से मचा सियासी हलचल

भाजपा के चुनाव चिह्न और भगवा पृष्ठभूमि वाले इस वायरल पोस्टर में सबसे बड़ी लाइन लिखी है – “कोई माई का लाल नहीं है, जो इसे रोक सके।”

भाजपा जिलाध्यक्ष के इस बयान को सनातनी समाज के आत्मसम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्टर में साफ संदेश है कि अब धार्मिक कार्यों को लेकर किसी भी तरह की रोक-टोक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बंगाल में सनातन पर सियासत तेज

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा इसे सनातनियों के आत्मगौरव की बात बता रही है, तो विरोधी इसे ध्रुवीकरण की कोशिश बता सकते हैं।

सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और सनातनी समाज के लोगों में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में सनातन और हिंदुत्व का मुद्दा और ज्यादा गरमाने वाला है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *