Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में बड़ा हादसा टला, रेलपार में सुगम पार्क के पास बीच सड़क धंसी – इलाके में दहशत

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे

आसनसोल के रेलपार इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ी घटना से हड़कंप मच गया। सुगम पार्क के पास बी.सी. राय रोड का एक हिस्सा अचानक जमीन में धंस गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

व्यस्त सड़क धंसने से लोगों में भय

यह सड़क रेलपार की सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाली सड़कों में से एक है, जहां से दिन-रात हजारों वाहन और लोग आते-जाते हैं। अचानक सड़क के धंस जाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अब इस रास्ते से गुजरने में डर रहे हैं।

बारिश और भारी वाहनों को बता रहे हैं वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई और सड़क धंस गई। लोगों ने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की है।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर घेरा इलाका

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल उत्तर थाना पुलिस और पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने धंसे हुए हिस्से को बैरिकेड लगाकर घेर दिया है और वाहनों की आवाजाही को दूसरे रास्ते से डायवर्ट कर दिया गया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *