Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में भाजपा महिला मोर्चा की ‘अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा’, PM मोदी और CM के प्रति जताया आभार

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा” निकाली। यह यात्रा जीटी रोड के गिरजा मोड़ से शुरू होकर रामकृष्ण मिशन मोड़ तक गई।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल सोलंकी ने कहा कि TMC अन्नपूर्णा योजना को लेकर झूठा प्रचार कर रही है कि इसका लाभ नहीं मिल रहा। इस रैली के जरिए हम दिखाना चाहते हैं कि कितनी महिलाओं को इसका लाभ मिला है।
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष नाजनीन सबीहा ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 3,000 रुपये मिल रहे हैं, जो लक्ष्मी भंडार से दोगुना है। यह PM नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की देन है।
इस दौरान विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि सरकार पात्र महिलाओं के सत्यापन के बाद सभी जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाएगी और लोगों से TMC के भ्रम में न आने की अपील की।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *