Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में गौ सम्मान आह्वान अभियान, 15 सितंबर को श्याम मंदिर में स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी का प्रेरणादायी प्रवचन

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है, मानवता की सेवा है और गौ माता हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के संदेश के साथ आसनसोल में गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस दिव्य अभियान के तहत परम गौभक्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज अपने श्रीमुख से गौ सम्मान और गौ सेवा के महत्व पर प्रेरणादायी प्रवचन देंगे। आयोजकों का कहना है कि यह हम सभी के लिए महाराज जी के अमृतमयी वचनों का रसपान करने का सौभाग्य का अवसर है।

गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा और संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का विवरण:

– तिथि: 15 सितंबर 2026, मंगलवार
– समय: सायं 7:00 बजे
– स्थान: श्याम मंदिर, राहा लेन, आसनसोल
– प्रवक्ता: परम गौभक्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी, गौभक्त जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पहुंचकर इस दिव्य अवसर का लाभ उठाएं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *