Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आद्रा मंडल में मेंटेनेंस के चलते आसनसोल-आद्रा-पुरुलिया की कई MEMU ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में मेंटेनेंस कार्य के कारण कई MEMU ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति सं. ER/ASN/2026/09/20 के अनुसार, दिनांक 14.09.2026 से 20.09.2026 तक आद्रा मंडल में संयुक्त अभियांत्रिकी, कर्षण वितरण तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभाग का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चल रहा है। इसी अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द :-

1. 68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) MEMU – दिनांक 14.09.2026, 17.09.2026 एवं 20.09.2026 को निरस्त रहेगी।

2. 63594/63593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) MEMU – दिनांक 14.09.2026, 17.09.2026, 19.09.2026 एवं 20.09.2026 को निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों का लघु-समापन / लघु-प्रारंभ होगा :-

1. 68056/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम) MEMU – दिनांक 20.09.2026 को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी और वहीं से वापस चलेगी। इस कारण आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।

2. 63594/63593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) MEMU – दिनांक 15.09.2026 एवं 16.09.2026 को यह ट्रेन आद्रा में ही समाप्त होगी और आद्रा से ही शुरू होगी। इसलिए आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच सेवा निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की लेटेस्ट स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *