आसनसोल रेल मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पंकज यादव बने नए Sr. DCM, मार्शल ए. सिल्वा का सियालदह तबादला
Oplus_0
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
पूर्व रेलवे मुख्यालय ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। वाणिज्य और परिचालन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की गई है।
प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO) कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश संख्या G-I/35/TT&CD/2026 के तहत आसनसोल रेल मंडल में अहम बदलाव हुआ है।
पंकज यादव को मिली आसनसोल की जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार, सियालदह मंडल में बतौर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM/SDAH) के पद पर कार्यरत पंकज यादव को आसनसोल मंडल का नया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM/ASN) नियुक्त किया गया है। पंकज यादव अपनी कार्यशैली और अनुभव के लिए जाने जाते हैं और अब आसनसोल मंडल में वाणिज्यिक गतिविधियों की कमान संभालेंगे।

मार्शल ए. सिल्वा सियालदह भेजे गए
वहीं वर्तमान में आसनसोल के Sr. DCM के पद पर तैनात मार्शल ए. सिल्वा का तबादला सियालदह मंडल में कर दिया गया है। उन्हें सियालदह मंडल में ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM/SDAH) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मंडलों में कार्यकुशलता को और बेहतर बनाना है।















