Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा को मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का खुला समर्थन, सचिव शंभूनाथ झा ने की शहरवासियों से सहयोग की अपील

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे

आसनसोल शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में जुटे नगर निगम कमिश्नर सह एडमिनिस्ट्रेटर आईएएस अधिकारी  दिलीप मिश्रा को अब शहर के व्यवसायिक संगठनों का भी खुला समर्थन मिल रहा है।

आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने आसनसोल के समस्त नागरिकों, मंत्रीगण, विधायकगण, व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों से एक भावुक अपील जारी की है।

“पहली बार आए हैं शहर के सच्चे शुभचिंतक अधिकारी” – शंभूनाथ झा

अपने अपील पत्र में शंभूनाथ झा ने कहा है कि आसनसोल के इतिहास में पहली बार ऐसे आईएएस अधिकारी आए हैं, जो हमारे शहर के सच्चे शुभचिंतक हैं। दिलीप मिश्रा जी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ आसनसोल को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य आसनसोल को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है।

भ्रांति न फैलाने की अपील

उन्होंने कहा कि कमिश्नर द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर की जा रही सख्ती और औचक निरीक्षण इसी कड़ी का हिस्सा है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनका पूर्ण सहयोग और समर्थन करें।

श्री झा ने यह भी कहा कि यदि शहर में कहीं भी कोई त्रुटि या कमी दिखाई देती है, तो नागरिक सीधे कमिश्नर को अपना सुझाव और प्रस्ताव दे सकते हैं। उन्हें विश्वास है कि कमिश्नर महोदय हर सुझाव को गंभीरता से सुनेंगे और आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलाएं। उन्होंने कहा, “आसनसोल का स्वच्छ एवं सुंदर बनना हम सभी नगरवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात होगी। इसलिए आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ रखें और आसनसोल के विकास में अपना योगदान दें।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *