प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कुल्टी विधायक का मानवता भरा संदेश – अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बांटे फल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
Oplus_0
कुल्टी। शिल्पांचल टुडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में भी सेवा और समर्पण की मिसाल देखने को मिली।
मंत्री सह कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आज दो बड़े अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण किया।
मंत्री डॉ. पोद्दार ने सबसे पहले रानिबांध स्वास्थ्य केंद्र (Ranibandh Health Centre) और उसके बाद ईसीएल के सांकतोड़िया अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें अपने हाथों से फल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन ही सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
विधायक के इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी खूब सराहना की। इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।















