PM मोदी के जन्मदिन पर आसनसोल में जला ‘आशीर्वाद का दीपक’ – आराडांगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की लंबी उम्र की प्रार्थना
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शुभ जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इसी कड़ी में आसनसोल के आराडांगा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
गुरुवार शाम को आराडांगा में ‘आशीर्वाद के प्रदीप’ प्रज्वलित किए गए। सैकड़ों दीपों की रोशनी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश सेवा और जनकल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। परम ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें दीर्घायु और सु-स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि उनकी जनसेवा की यह निरंतर यात्रा आगे भी इसी तरह जारी रहे और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, अजय कुशवाहा, भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, अभिलाष कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।















