Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल पुलिस का बड़ा धमाका – सीतारामपुर में टैगोर इंस्टीट्यूट के पास से 81 किलो गांजा बरामद, 3 महिलाओं समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

कुल्टी | शिल्पांचल टुडे

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सीतारामपुर के टैगोर इंस्टीट्यूट के पास छापेमारी कर करीब 81 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को DD को खबर मिली थी कि सीतारामपुर इलाके में गांजे की बड़ी खेप पहुंची है। सूचना मिलते ही नियामतपुर चौकी और कुल्टी थाना पुलिस के साथ एक विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने टैगोर इंस्टीट्यूट के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की और संदिग्ध लोगों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में बोरियों में छिपाकर रखा गया 81 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

अब बड़े नेटवर्क की तलाश

81 किलो गांजा की बरामदगी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन जांच यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी खेप कहां से आई? इसे सीतारामपुर तक कौन लाया और यहां से कहां सप्लाई होना था?

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और उनके संपर्कों को खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह सक्रिय है। DD की टीम अब इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *