महावीर स्थान गणेश पूजा समिति ने सेवा संकल्प के साथ मनाया PM मोदी का जन्मदिन – आशीर्वाद का दीया जलाकर Art of Living के भजनों से गूंजा पंडाल
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आसनसोल में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गुरुवार संध्या महावीर स्थान गणेश पूजा समिति की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और भक्ति के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर Art of Living के सदस्यों द्वारा मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अरुण शर्मा ने कहा – मोदी जी तपस्वी हैं, देश के लिए वरदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण शर्मा ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक तपस्वी हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगा दिया है। आज उनके जन्मदिन पर हमने आशीर्वाद का दीया जलाया है, यह दीया सिर्फ एक दीपक नहीं है, यह 140 करोड़ देशवासियों की दुआ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इतनी शक्ति दे कि वह भारत को विश्वगुरु बनाने के अपने संकल्प को पूरा कर सकें। उनका नेतृत्व हमारे लिए गर्व की बात है और उनका दीर्घायु होना देश के लिए आशीर्वाद है।”

इस दौरान गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव संजय जालान सहित सभी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने सेवा संकल्प लिया।















