Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

₹3000 के इंतजार में फूटा महिलाओं का गुस्सा – आसनसोल SDO ऑफिस के बाहर सड़क पर बैठीं सैकड़ों महिलाएं, अन्नपूर्णा योजना पर बवाल

आसनसोल/शिल्पांचल टुडे

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से आसनसोल में महिलाओं का सब्र टूट गया। सोमवार को सैकड़ों लाभार्थी महिलाएं हाथों में कागजात लेकर सीधे आसनसोल SDO कार्यालय पहुंच गईं और ऑफिस के सामने सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के कारण जीटी रोड से जुड़ी सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या है महिलाओं की शिकायत?

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई महीने पहले ही अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म भरा, बैंक खाता और सभी दस्तावेज जमा किए। सरकार ने कहा था कि हर पात्र महिला के खाते में हर महीने 3000 रुपये DBT के जरिए भेजे जाएंगे, लेकिन आज तक खाते में पैसा नहीं आया।

गुस्साई महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है, समाधान नहीं। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

जाम की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ थाने की पुलिस और SDO दफ्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जिनके आवेदन में बैंक अकाउंट या DBT से जुड़ी तकनीकी दिक्कत है, उनकी जांच कर जल्द पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से बर्दवान, बांकुड़ा और पुरुलिया समेत कई जिलों से भी अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *