DSC धादका में गणेश विसर्जन की धूम – एक जैसे शर्ट और पीली पगड़ी में निकली भव्य शोभायात्रा
आसनसोल/ शिल्पांचल टुडे
आसनसोल के धादका रोड में DSC धादका सेवा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का भव्य विसर्जन किया गया। विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी नंद बिहारी यादव ने किया। इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत रही कि समिति के सभी सदस्य एक ही रंग की प्रिंटेड DSC शर्ट और सिर पर पीतांबर रंग की पगड़ी पहने हुए थे, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
पुलिस सुरक्षा के बीच यह शोभायात्रा धादका रोड से शुरू होकर मांगू साहब मोड़ तक गई और फिर वापस आकर रेलवे अंधेरी ब्रिज के पास डिपो पड़ा तालाब में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।
इस मौके पर सेक्रेटरी मुन्ना यादव, राकेश सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप सिंह, खुशबू सिंह सहित सैकड़ों युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।















